सरफरोशी की तमन्ना
सरफरोशी की तमन्ना क्या हमारे दिल में है ?
घूस का पैसा तो जाता बाजु ए कातिल में है
वक़्त आने दे बता देंगे तुझे ए आसमां
RTI का पर्चा बाबुओ के बिल में है |
ओ रे बिस्मिल काश आते आज गर हिन्दोसिता
देखते की मुल्क सारा क्या टशन, क्या thrill में है
देख उस गाव में नदिया बहते बहते रुक गई
और शहरो का यह कहना हक़ मेरा refill में है
झुग्गी के झोपड़ में भुखमरी से बच्चा मर गया
और colony में चैन तो antacid के pill में है |
सरफरोशी की तमन्ना क्या हमारे दिल में है?
आज का लौंडा तो कहता है की बिस्मिल थक गए
अपनी आजादी तो भैय्या लौंडिया के तिल में है
आज के TV में तो बदनाम एक मुन्नी हुई
और शीला की जवानी आशिको के दिल में है
आज के fashion में कपड़े ही तो बिस्मिल घूम गए
और model ओ का कहना, क्या हम 'size nil ' में है?
सरफरोशी की तमन्ना क्या हमारे दिल में है?
आज के जलसे में बिस्मील एक गूंगा गा रहा
और बहरो का यह रेला नाचता महफ़िल में है
आज का लौंडा तो vote देने से ही तौबा करे
और कहता है फिर की हां वतन मुश्किल में है
आज का नेता भी कहता, देना हो तो vote दो
दूर रह पाए जो हमसे दम कहा मंजिल में है|
सरफरोशी की तमन्ना क्या हमारे दिल में है ?
आज तो imported चीजों का जमाना आ गया
भारतीयों का आज जमघट कूचा है हासिल में है
Gucci के लो बैग Nike के जूते आ गए
'Made in India ' तो दिखता बस tech support के बिल में है
हाथ के खादी का तो बिस्मिल जमाना लग गया
आज तो चड्डी भी सिलती ईंग्लिसो के mill में है|
सरफरोशी की तमन्ना क्या हमारे दिल में है ?
घूस का पैसा तो जाता बाजु ए कातिल में है
वक़्त आने दे बता देंगे तुझे ए आसमां
RTI का पर्चा बाबुओ के बिल में है |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
1 comment:
hahahahhah !!! I wish I could understand !!!!!!! ok, maybe a few Hindi words... :P
No translated version?
Post a Comment